सागर में वीकली फंडे कार्यक्रम युवाओं ने किया शानदार प्रदर्शन || STVN INDIA ||
सागर के चंद्रा पार्क में लगातार दूसरे रविवार को वीकली फंडे कार्यक्रम आयोजित किया गया। जो सागर नगर निगम और सिंहस्थ परिवार हरिहर आंजनेय लोकसेवा जनकल्याण समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। इस दौरान डांस प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जहाँ युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ बढ़िया प्रदर्शन किया। साथ ही एक युवक ने शायरी भी सुनाई। इसके अलावा स्वच्छता सर्वेक्षण सिटीजन फीडबैक कार्यक्रम भी कराया गया जिससे सागर की रैंकिंग बढ़ सके। यहाँ मौजूद लोगों को सम्बंधित जानकारी दी गयी। डांस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आर्यन, दूसरे पर दीपक और विवेक वहीँ तीसरे नंबर मोनू ने हासिल किया। इस दौरान NGO के सदस्यों ने सौहार्द होली और भाई दूज मनाकर भाई चारे का संदेश दिया।