सागर-अंतिम संस्कार करने गए लोगों पर बरस पड़ी मधुमक्खियां

सागर के खुरई में अंतिम संस्कार कर रहे लोगों में अचानक से भगदड़ मच गयी। दरअसल उन सभी पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया था। जिससे सभी अर्थी छोड़कर भाग खड़े हुए। मधुमक्खियों के हमले से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया गया की खुरई देहात थाना के तेवरी गांव निवासी रूपसिंह अहिरवार का इलाज के दौरान निधन हो गया था। जिसके बाद परिवार और समाज के लोग शव का अंतिम संस्कार करने गांव में ही बने श्मशान घाट ले गए थे। जब परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तभी पास में लगे पीपल के पेड़ में लगी मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। जिससे अफरा तफरी मच गयी। और तकरीबन तीन घंटे तक लोग डाह संस्कार करने के लिए इन्तजार करते रहे। कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। मृतक के परिजन अर्जुन अहिरवार ने बताया कि घर से अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे निकली थी। लेकिन मधुमक्खियों ने शव पर अपना डेरा जमा लिया। जिसकी वजह से अंतिम संस्कार करना भी मुश्किल हो गया। कई लोग अपनी जान बचाकर भागे। जिसके बाद दो लोगों ने कंबल, बोरे का सहारा लिया। तब कहीं जाकर अंतिम संस्कार हो पाया। बताया गया की हांडी में से निकलने वाले धुंए की वजह से मधुमक्खियों के झुण्ड ने हमला बोला था

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
23-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.