सागर-तहसील परिसर में महिला ये क्या किया की आ गई पुलिस || SAGAR TV NEWS ||
सागर के तहसील कार्यालय में गुरुवार दोपहर जमीनी विवाद के मामले में सुनवाई नहीं होने से खफा एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दरअसल, जरुआखेड़ा निवासी राजेन्द्र जैन अपनी पत्नी के साथ नरयावली वृत तहसील कायार्लय परिसर में पहुंचे थे। जहां जमीनी विवाद में सुनवाई नहीं होने की बात पर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला जमीन पर लोटपोट हो गई और चिल्लाने लगी। आवाज सुन लोगों की भीड़ लग गई। महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी। लेकिन वे नहीं मानें। जिसके बाद दंपती को थाने ले जाया गया।