MP | मजदूर की बेटी ने पास किया देश का सबसे कठिन एग्जाम, जानें कैसे की तैयारी

रीवा के छोटे से गांव लौरी नंबर-3 की रामकली कुशवाहा ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। मजदूर मां-बाप की बेटी ने देश के सबसे कठिन एग्जाम में से एक GATE को पास कर दिखाया। बेटी के मजबूत इरादों को गरीब मां-बाप के संघर्षों ने पंख दिए। दोनों मेहनत-मजदूरी कर बेटी को आगे बढ़ा रहे हैं। मजदूर परिवार का घरौंदा भले ही कच्चा है, लेकिन इरादे मजबूत है।

17 मार्च को GATE का रिजल्ट आया था। जिसमें रामकली ने सिविल इंजीनियरिंग में 3290 ऑल इंडिया रैंक और एनवायरमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग में 435वीं रैंक पाई। 23 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद रामकली से बात की। शिवराज ने कहा कि आगे की एम-टेक की पढ़ाई में राज्य सरकार पूरी मदद करेगी।

रामकली ने बताया कि उसने कोरोनाकाल में घर से पढ़ाई की। घर में थी तो लगा खाली समय का सदुपयोग करना चाहिए। मन में GATE एग्जाम देने की ख्वाहिश जागी। पापा ने लैपटॉप दिला दिया। ये वो वक्त था, जब पिता को काम नहीं मिल रहा था। मोबाइल और लैपटॉप पर यूट्यूब के जरिए तैयारी की।


By - Arpit Pandey
25-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.