10 साल की मासूम की अस्मत लूटने वाले आरोपी के घर चला बुलडोजर || SAGAR TV NEWS ||

 

दादी के साथ घर के बाहर आँगन में सो रही 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना सामने आयी थी। जिसके बाद पुलिस ने दुराचारी आरोपी के मकान को हटाए जाने की कार्यवाही की। घटना दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र में हुई थी। आरोपी मासूम को उठाकर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना की सूचना मिलने पर एसपी और डीआईजी सागर रेंज सहित अन्य पुलिस बल मौके पर रवाना हुआ था। पूरे मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा बारीकी से की जा रही थी और लगातार लोगों की धर पकड़कर पूछताछ की भी कार्यवाही की जा रही थी। आरोपी तक पहुंच पाना पुलिस के लिए चुनौती भरा काम था। वहीं पुलिस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश सरगर्मी से की जा रही थी। घटना के करीब 24 घंटे बीत जाने पर पुलिस आरोपी की पहचान करने में सफलता हासिल की। और पुलिस प्रशासन द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बना रह रहे दुराचारी आरोपी के मकान को तोड़ा गया।
बताया गया की सरकारी जमीन पर फसल उगाकर खेती की जा रही थी। उस जमीन से भी अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इस दौरान एसपी डीआर तेनिवार एसडीओपी अशोक चौरसिया, तहसीलदार अरविंद यादव, थाना प्रभारी इंद्रा सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात था। इसको लेकर एसपी ने जानकारी दी।


By - Shantanu Bharat damoh
25-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.