सागर- आगामी नवरात्रि पर कलेक्टर ने अधिकारीयों की लगाई ड्यूटियां

आगामी 2 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। सागर जिले में कलेक्टर दीपक आर्य ने नवरात्र के मौके पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारीयों की ड्यूटी लगाई है। जारी आदेश के मुताबिक तहसीलदार और कार्यपालिक दण्डाधिकारी रोहित वर्मा, कटरा चौकी और कोतवाली, नायब तहसीलदार और कार्यपालिक दण्डाधिकारी वैभव बैरागी केन्ट थाना, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख आदित्य सोनकिया मोतीनगर थाना, नायब तहसीलदार और कार्यपालिक दण्डाधिकारी सोनम पाण्डेय सिविल लाईन थाना, अधीक्षक भू-अभिलेख राकेश अहिरवार बाघराज माता मंदिर, नायब तहसीलदार और कार्यपालिक दण्डाधिकारी दुर्गेश तिवारी, मकरोनिया थाना के अलावा नायब तहसीलदार और कार्यपालिक दण्डाधिकारी ऋतु सिंघई गोपालगंज थाना क्षेत्र में तैनात रहेंगी।
आदेश के मुताबिक ये सभी कलेक्टर के संपर्क में रहेंगे। और कानून व्यवस्था बनाये रखने में भूमिका निभाएंगे।


By - || SAGAR TV NEWS ||
30-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.