सागर में हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर श्री राम जी के जयकारों के साथ निकाली वाहन रैली ||
प्रभु श्रीराम जी की झांकी के साथ हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सागर शहर में भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जोश और उत्साह के साथ लोग शामिल हुए। सबसे पहले सभी लोग खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में इकट्ठे हुए इसके बाद वाहन रैली शहर के कई प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली जहां इस रैली का सदर में समापन हुआ। बताया जा रहा है की सागर में पिछले कई सालों से हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर यह आयोजन किया जाता है। जिसका ये सातवां साल था। सर्व हिंदू समाज के तत्वाधान में इसे आयोजित किया गया था। जिसमें युवा भगवा ध्वज को लहराते हुए चल रहे थे।