सागर में फायनेंस कंपनी में काम करने वली लड़की ने ऑनर पर लगाए संगीन आरोप !

एक तरफ प्रदेश के मुखिया महिलाओं, युवतियों के साथ होने वाली घटनाओं पर कड़ी से कड़ी कार्यवाई की बात कह रहे हैं। बावजूद इसके लगातार छेड़छाड़ और अन्य तरह की घटनाएं हो रही है। ताजा मामला सागर जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र से भी सामने आया। थाने शिकायत करने पहुंची युवती का आरोप है की वो फाइनेंस कंपनी में काम करती है जहाँ उसके साथ कंपनी के ओनर रमेश सोनी द्वारा छेड़खानी की गयी। और अनैतिक व्यवहार भी किया गया। युवती का कहना है की कंपनी के ओनर ने उसे मार्च क्लोजिंग का हवाला देते हुए रुकने को कहा था और इसी बात का फायदा उठाते हुए उसने बदतमीजी कर छेड़खानी करने की कोशिश की। जिसके बाद पीड़िता सीधे गोपालगंज थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। उसका कहना है। की यहां उससे राजीनामा करने बात भी कही गयी। जबकि वो कार्यवाई चाहती है।
वहीँ इसको लेकर गोपालगंज थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया की युवती की शिकायत पर छेड़खानी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।


By - || SAGAR TV NEWS ||
02-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.