सागर-केंद्रीय विद्यालय के बच्चों से PM मोदी ने की परीक्षा पे चर्चा दिए जरुरी टिप्स | SAGAR TV NEWS
सागर जिले के ढाना केन्द्रीय विद्यालय में शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कई अंचलों में स्थित स्कूलों के बच्चों के साथ परीक्षा पे चर्चा की गई। इसमें केंद्रीय विद्यालय ढाना के 600 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने हिस्सा लिया। एल.सी.डी. स्क्रीन के द्वारा दिल्ली स्थित ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण केंद्रीय विद्यालय ढाना में दिखाया गया। पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान देश के छात्र छात्राओं को परीक्षा में तनाव रहित रहकर सफल होने के टिप्स दिए। इस दौरान कार्यक्रम को विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजीव कुमार सोनी ने सम्बोधित किया। वहीँ इसके सफल संचालन में आर्मी कैंप ढाना स्थित एन. सी. ओ. एकादमी का अभूतपूर्व योगदान रहा।