सागर-शुरू हो रहा बरकत, सबाब का महीना रमज़ान,नमाज़ के अलावा कुरान की होगी तिलावत || SAGAR TV NEWS ||

 

चैत्र नवरात्री की शुरुआत होते ही मुस्लिम समुदाय का सबसे बरकत और पाक महीना रमज़ान की शुरुआत हो रही है। एक महीने तक लोग खुदा की इबादत करेंगे। एक तरफ रोजे रखकर इबादत होगी तो वहीँ घरों में और मस्जिदों में कुरआन की तिलावत भी की जायेगी। सागर में स्थित सभी मस्जिदों में इशा यानी दिन की पांचवी नमाज के बाद तराबीह पढ़ी जाएगी। जिसमें कुरआन पढ़कर सुनाया जाता है। ये महीना काफी खैर और बरकत वाला होता है। एक नेकी के बदले कई गुना नेकियां मिलती हैं। कहा जाता है। की इस महीने में जितना ज्यादा हो नेकियां की जाएँ लोगों और गरीबों की मदद की जाए।
इसको लेकर कटरा जामा मस्जिद के हाफिज मौलाना मुतीउर्रहमान ने बताया की रमज़ान के महीने में ही कुरआन पाक नाज़िल हुआ था। इसमें जितना हो उतना खुदा को राजी करना चाहिए। गुनाहों से बचना चाहिए।
वहीँ शहर मुफ़्ती तारिक़ अनवर का कहना है। की इस महीने में एक रात ऐसी भी है जो हज़ार महीनों से बेहतर है। इस दौरान खुदा की रहमत और बटकर बरसती है। खुदा नफिल का दर्जा फर्जों के बराबर कर देते हैं और एक फर्ज को सत्तर फर्जों के बराबर कर देते हैं। परेशान लोगों की मदद करना सबसे बड़ा सबब का काम है। चाहे वो किसी भी मजहब का हो। मुफ्ती तारिक़ अनवर ने बताया की अपने आपको सिर से लेकर पाँव तक रोजेदार बनाकर रखना है।


By - Sagar tv news
02-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.