आरोपी महंत की ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष और प्रदेश संयोजक ने की थी मदद भेजा जेल ! || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के रीवा जिले के राज निवास भवन में हुए रेप की घटना के मामले में ब्राह्मण संगठन के दो बड़े नेताओं का नाम सामने आये है। इस रेप कांड में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी और प्रदेश संयोजक अंशुल मिश्रा ने महंत सीताराम की मदद की थी। जिन्हे भोपाल से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
गौरतलब है की बीते 28 मार्च की रात रीवा के सर्किट हाउस में इस रेप की घटना को अंजाम दिया था। कथा करने आए महंत सीताराम ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया था। वहीँ घटना को अंजाम देकर चारों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। जहाँ पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी विनोद पांडे को गिरफ्तार किया था। वहीँ पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी कथावाचक संत सीताराम को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। साथ ही इस मामले में शामिल अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी और संगठन के प्रदेश संयोजक अंशुल मिश्रा को भी पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया जिन्होंने महंत सीताराम की मदद की थी।


By - Arpit Pandey rewa
03-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.