आरोपी महंत को संरक्षण देने वाले आरोपी के अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर || SAGAR TV NEWS ||

 

रीवा के चर्चित राजनिवास रेप कांड के मामले में आरोपी महंत सीताराम दास को संरक्षण देने वाले अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी के निर्माणाधीन शॉपिंग कांप्लेक्स के एक बड़े हिस्से को प्रशासन ने जमींदोज किया। इस दौरान मौके पर प्रशासन के तमाम आला अधिकारी और शहर के सभी थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। बताया गया की संजय त्रिपाठी का शॉपिंग कंपलेक्स अवैध अतिक्रमण में शामिल है। जिससे प्रशासन ने बुलडोजर चलाया।
राज निवास दुष्कर्म कांड मामले में प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। बीते दिन मुख्य आरोपी महंत सीताराम दास के साथ आरोपी को संरक्षण देने वाले संजय त्रिपाठी, अंशुल मिश्रा और तौसीफ खान को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद सेंट्रल जेल भेज दिया गया। इसके बाद ये कार्यवाई की।
बताया गया संजय त्रिपाठी रीवा का पुराना अपराधी है साल 1998 से 2003 तक उनके खिलाफ रीवा शहर के अलग-अलग थानों में 29 प्रकरण दर्ज है। जिसमें हत्या और हत्या के आरोप जैसे कई गंभीर मामले शामिल हैं।
घटना में सह आरोपी बनाए गए अंशुल मिश्रा के नेहरू नगर स्थित आवास पर भी कार्यवाही किए जाने की तैयारी की जा रही है
इसको लेकर एसडीएम अनुराग तिवारी ने जानकारी दी।b


By - Arpit Pandey rewa
03-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.