पेड़ के नीचे चरवाहे का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। उसके साथ मारपीट की गयी थी जिससे उसकी मौत हुई। घटना बालाघाट जिले के परसवाड़ा अंतर्गत वनांचल ग्राम मुकुंदीटोला की है। जहाँ चन्दना के खेत में शव पड़ा हुआ मिला। जिसकी शिनाख्त चंदना निवासी चरवाहे जीवनलाल राउत के रूप में की गई। बताया गया की मृतक मुकुंदीटोला में भैंस चराने का काम करता था। जिसके वापिस नहीं लौटने पर तलाश शुरू की गयी। तो पता चला की अलसी की फसल पर भैसों के चरने पर भजनलाल राहंगडाले ने उसकी पिटाई कर दी थी। जिससे उसकी मौत हो गयी थी और शव पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था। सूचना मिलने के बाद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गयी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। साथ ही हत्या के आरोपी को भी गिरफ्तार किया। मृतक जीवनलाल के घर में पत्नी दो बच्चे और उसकी बहन है। बताया गया की हत्या के आरोपी भजनलाल के पर परसवाङा थाने में कई अपराध दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।-