जुल्म में भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम सामने आते ही कांग्रेस ने बनाया मुद्दा || SAGAR TV NEWS ||
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दो युवकों की कुछ लोग बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने उसे मुद्दा बना लिया है। मामला नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा का है। बताया गया की भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री, गाडरवारा मंडल महामंत्री और उनके साथी गाडरवारा माता मोहल्ला में रहने वाले दो युवक हरिओम सोनी और शेरू सेन को बंधक बनाकर बेरहमी से पीट रहे हैं। मामले में गाडरवारा मंडल महामंत्री कपिल रजक और युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिनेश गुर्जर का नाम भी सामने आया है। हालांकि इस संबंध में दिनेश गुर्जर का कहना है कि चारों वीडियो में वो कहीं नहीं है। मामला ये है कि तीन लड़के हैं वह एक लड़की को अगवा कर ले गए थे। जिसकी शिकायत थाने में भी दर्ज है। उन्ही के परिजनों ने मारपीट की होगी। कपिल रजक नाम का लड़का भी इस वीडियो में है। वहीँ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कांग्रेस पार्टी ने इसे मुद्दा बनाया। साथ ही मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिखकर कहा है कि बेरहमी से मारपीट करने वाले कार्यकर्ताओं पर बुलडोजर चलेगा या बीजेपी की आलोचना करने वालों पर ही बुलडोजर चलेगा। हालाँकि सागर टीवी एब्स पूर्ण रूप से इसकी पुष्टि नहीं करता है। नरसिंहपुर एसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि अभी पीड़ित पक्ष भोपाल गया है। वीडियो में दिख रहे चार आरोपी कपिल रजक, गोलू, सत्यम और शिवम के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर मामले में आगे की कार्यवाई की जायेगी।