अबॉर्शन मामले में बड़ा खुलासा अस्पताल में किया जाता था गंदा काम !

एमपी के बैतूल में गर्भपात मामले में बड़ा खुलासा हुआ। शहर के निजी अस्पताल में रेप के आरोपियों को बचाने अवैध गर्भपात किये जाते थे। यहाँ नाबालिग से लेकर बालिग पीडि़ताओं के अवैध गर्भपात होते थे। आमला थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की के रेप के बाद हुए गर्भपात के मामले से खुलासा हुआ था। जहाँ निजी अस्पताल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई थी। अब तीन और नए मामले सामने आए है। जिनमें पीड़िताएं खुद पुलिस के पास पहुंंची है। इनमें से दो मामले दर्ज कर लिए गए है और एक मे जांच चल रही है।
आमला थाना क्षेत्र की कक्षा 10वीं की छात्रा से ट्यूशन टीचर प्रकाश भोजेकर ने दुराचार किया था। गर्भवती हुई तो आरोपी के माता-पिता ने गर्भपात कराया था। गर्भपात के बाद डॉ. वंदना कापसे ने भ्रूण आरोपी के माता-पिता को दे दिया था जिसे छिपाने उन्होंने उसे सूखे बोर में डालकर ऊपर से पत्थर डाल दिए थे। पुलिस ने भ्रूण बरामद कर पोस्टमार्टम कराया।
एसपी सिमाला प्रसाद के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र की 16 साल की नाबालिग से सितंबर-अक्टूबर 2021 में दुराचार हुआ था जिसका फरवरी 2022 में गर्भपात कराया गया।
दूसरा मामला चिचोली थाना क्षेत्र का है। जहां 19 साल की लड़की से दिसंबर 2021 में दुराचार हुआ था जिसका मार्च 2022 में इसी निजी अस्पताल में गर्भपात कराया गया। तीसरा प्रकरण शुक्रवार को सामने आया जहाँ जिसमें 13 साल की नाबालिग से दुराचार हुआ उसका भी गर्भपात कराया गया। इस मामलेे में पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस ने सोनोग्रफी मशीन को जप्त किया है। मामले में जाँच जारी है।-

 

 

 

 

 

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
09-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.