सागर- भगवान राम के प्राकट्योत्सव में हाथी भी शामिल हुआ देखिए पूरी खबर
मप्र के सागर में स्थित बुंदेलखंड के अतिप्राचीन श्री देव वृन्दावनबाग मठ में धूमधाम से रामनवमी त्यौहार मनाया गया। यहां सैकड़ों साल से भगवान श्री राम का प्राकट्योत्सव मनाया जाता है। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। मराठाकाल में निर्मित यह स्थान अपने आप मे अनूठे इतिहास और परंपराओं को समेटे हुए है। द्वार पर गज परंपरा और 7 कुंडों के परिसर के बाहर तोरण द्वार वाले भव्य मंदिर के भीतर बिराजमान भगवान राम। यहां भगवान की प्रसादी के लिए राम नवमी के उपलक्ष्य पर यहां हर साल मालपुओं का प्रसादी वितरण होता है। माल पुआ एक ऐसा व्यंजन जिसे देवों का प्रिय माना जाता है। ठाकुर जी की विशेष रसोई में विधिविधान से अनगिनत मालपुए तैयार होते हैं। इसमें बनाने वालो की खासी मेहनत भी छिपी होती है।