देश भर में नवरात्रि पर कन्या पूजन लेकिन एक मासूम के साथ कुछ ऐसा !

एक तरफ देश भर में नवरात्रि का पर्व भक्ति-भाव से मनाया गया। नवरात्रि के पर्व पर कन्या पूजन किया गया। लोग कन्याओं में माँ का रूप में देख उनके पूजन करने में व्यस्त थे लेकिन इसी बीच एमपी के शिवपुरी से मानवता को कलंकित किये जाने का मामला सामने आया जहाँ 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। ये घटना सुरवाया थाना क्षेत्र से सामने आया बताया जा रहा है की अपनी बुआ के यहां आई 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसा घिनौना कृत्य किया गया। जिसके बाद उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और जाँच शुरू की। हालांकि शुरुवाती पड़ताल में दुष्कर्मी अज्ञात बताया गया। इसको लेकर एसपी राजेश सिंह चन्देल ने जानकारी दी।

 

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
10-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.