एक साथ काम कर रहे थे लोग लेकिन अचानक तभी... || SAGAR TV NEWS ||

 

खुदाई के दौरान एक कुआँ धसकने से मजदूर की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। वहीँ 5 मजदूर घायल हो गए हैं। घटना बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी चौकी के बरेलीपार गांव में में हुई। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है की बरेली पार गांव में कुआं खुदाई का काम चल रहा था। मशीन से खुदाई के बाद मजदूर कुएं में उतरकर रिंग बना रहे थे तभी अचानक कुआं धंसने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
मजदूर मुकेश उइके ने बताया कि गांव में 5 दिनों से कुआं खुदाई का काम किया जा रहा है। पहले मशीन से कुएं की खुदाई की गई। करीब 6 मजदूर करीब 25- 30 फ़ीट कुएं में उतरकर रिंग बना रहे थे। तभी लालमन उइके की मौत हो गई।


By - Vinod Pataria Ghoradongri
13-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.