नकली आधार कार्ड से धोखाधड़ी आयुष्मान कार्ड बनाकर ठगे एक लाख रुपए || SAGAR TV NEWS ||

 

नकली आधार कार्ड के जरिए आयुष्मान कार्ड बनाकर चार लोगों से एक लाख रुपए से ज्यादा की ठगी मामले में इंदौर जिले की राजेंद्र नगर पुलिस ने कम्प्यूटर सेंटर के प्रोपराइटर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीएचएमओ ने फर्जीवाड़ा पकड़ा और राजेन्द्र नगर पुलिस में शिकायत के बाद केस दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक विवेक सिंह जिला समन्वयक आयुष्मान भारत निरामयम के पद पर पदस्थ है। उन्होंने राजेन्द्र नगर में सीएससी कम्प्यूटर इनोवेशन सेंटर संचालित करने वाले प्रोपराइटर विशाल कानूनगो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। बताया गया की नकली आयुष्मान कार्ड बनाकर विशाल ने 4 लोगों को दिए। उन्होंने शासन की योजना का लाभ लेने जब अस्पताल में पंजीयन कराया तो उनकी चोरी पकड़ी गई कार्ड की जांच करने पर वो फर्जी निकला। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर विशाल कानूनगो के खिलाफ मामला दर्ज कर दुकान को सील किया। लेकिन जानकारी लगते ही आरोपी विशाल फरार हो गया। मामले में एक लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी सामने आई है।
पुलिस की माने तो इस तरह से कार्ड बनवाकर और भी ठगी की गई होगी। आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा।


By - Sagar tv news
13-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.