मरीज बीमारी को छिपाने की कोशिश करता है तो स्थिति और बिगड़ जाती है || SAGAR TV NEWS ||
किसी भी बीमारी में ऐसी स्तिथि होती जिसमें मरीज़ अपनी बीमारी को छुपाने की कोशिश करता है। और इस वजह से स्थिति और गम्भीर हो ज़ाती है। इसी से सम्बंधित जानकारी सागर बीएमसी के सहायक प्राध्यापक मनोरोग विभाग डॉ संजय प्रसाद ने दी। दरअसल सागर के बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज में टी बी और चेस्ट विभाग, मनोरोग विभाग के अलावा मेडिकल टीचर्स एसोसीएशन के सानिध्य से संगोष्ठी आयोजित की गयी थी। जिसमें अवसाद और कई आम बीमारियों में अवसाद से ग्रसित मरीज़ों के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान डॉ. संजय प्रसाद ने आम से आम बीमारियाँ जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर, टीबी, गठयिवात और प्रेग्नन्सी के बाद अवसाद होने की संभावना उसके लक्षण और उसके इलाज से सम्बंधित जानकारी दी। बताया गया की इन आम बीमारियों में डॉ. इन बीमारियों का इलाज तो कर देते हैं। पर इसके साथ साथ जो अवसाद की स्थिति बनती है। ऐसे मरीज़ों में वो अनदेखा रह जाता है। इसी के चलते काफी मरीज़ों को वो इलाज से फ़ायदा भी नहीं मिल पाता जो उनको सही जानकारी और लक्षण को समझने के बाद मिलेगा। ये एक स्थिति होती है। जिसमें मरीज़ अपनी बीमारी को छुपाने की कोशिश करता है। जिस वजह से स्थिति और गम्भीर हो ज़ाती है। इस संगोष्ठी में डॉ. तल्हा साद, डॉ साधना मिश्रा, डॉ. अमर गंगवानी, डॉ. मनीष जैन, डॉ. राघव गुप्ता, डॉ. देवाशीष, डॉ. हिंदेश्वरी, डॉ. मानसी गुप्ता समेत अन्य स्टाफ मौजूद था।