बीटेक के स्टूडेंट ने छात्रा का वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी !

सागर जिले के रहने वाले बीटेक के एक स्टूडेंट द्वारा एमपी के इंदौर में छात्रा से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है की युवक ने न्यूड वीडियो बनाया जिससे उसे ब्लैकमेल भी किया। बताया जा रहा है की दोनों की पहचान जूडो क्लास में हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। एक दिन युवक ने लड़की को अपने कमरे पर बुलाया जहाँ जबरदस्ती कर उसका वीडियो बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देता था। भंवरकुआं पुलिस का कहना है की 11वीं की 17 साल की छात्रा की करीब एक साल पहले विवेक मौर्य से उसकी पहचान हुई थी। विवेक बीटेक का स्टूडेंट है। जो भोलाराम उस्ताद मार्ग पर किराए से कमरा लेकर रहता है। बताया गया की फरवरी 2021 में विवेक ने लड़की को मिलने अपने कमरे पर बुलाया था। यहां उसने जबरदस्ती कर उसके फोटो और वीडियो बना लिए थे। पीड़िता ने परेशान होकर परिजनों को ये बात बताई। जिसके बाद आरोपी पर केस दर्ज हुआ। मूल रूप से सागर के छात्र को गिरफ्तार कर मोबाइल भी जप्त किया है।-

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS ||
16-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.