121 साल बाद रीवा रियासत में गूंजी किलकारी राजकुमारी ने बेटे को दिया जन्म
तकरीबन 121 साल के बाद एमपी के रीवा रियासत में एक बार फिर किलकारी गूंजी है। राजकुमारी मोहिना सिंह ने एक पुत्र को जन्म दिया है। जिसके चलते रीवा रियासत के महाराजा और दिग्विजय सिंह सरकार में मप्र के शिक्षा मंत्री रहे बांधवेश पुष्पराज सिंह जूदेव नाना और सुप्रसिद्ध कथावाचक और उत्तराखंड सरकार के पर्यटन संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज बाबा बन गए है। राजकुमारी की शादी सतपाल महाराज के पुत्र सुयश रावत के साथ 2019 में हुई थी। राजकुमारी मोहिना सिंह टीवी में डांस इंडिया डांस, यह रिश्ता क्या कहलाता है जैसे कई सुप्रसिद्ध धारावाहिक के साथ ही बॉलीवुड की युवा अभिनेत्री भी हैं। वहीं उन्होंने अपने डांस के बलबूते सामाजिक जागरूकता को जागृत करने विंध्य डांस खोल रखा है। जिसमें इस क्षेत्र की कई युवा प्रतिभा संपन्न लोगों को स्टेट और राष्ट्रीय स्तर पर एक प्लेटफार्म मिला है। इस डांस केंद्र के संरक्षक महाराज रीवा पुष्पराज सिंह है। गौरतलब है कि रीवा के इतिहास में करीब 121 साल पहले यहाँ के महाराजा गुलाब सिंह की बहन को प्रथम पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। उनकी शादी बीकानेर के महाराज शादुल सिंह के साथ हुई थी। जिनके दो बेटे हुए। जिसमें एक ओलंपिक खिलाड़ी डॉक्टर करण सिंह और दूसरे महाराज अमर सिंह थे। रीवा महाराजा पुष्पराज सिंह के एक पुत्र एक पुत्री हैं। जिसमें बेटा दिव्यराज सिंह लगातार दूसरी बार रीवा के सिरमौर से विधायक है।