सागर-घर से गायब था एक शख्स फिर घर वालों को कुछ ऐसे मिला ! || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की बॉडी फंदे पर लटकी हुई मिली। मामला खिमलासा थाने के लहटवास गांव से सामने आया। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक 45 साल के सुरेश राय की बॉडी कुएं में फंदे पर लटकी हुई मिली। जिसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया था। मृतक के बेटे अजय राय ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद घर के सभी लोग सोने चले गए। सुबह देखा तो पिता अपने कमरें में नहीं थे जिनकी खोजबीन शुरू की गयी। उनका शव घर के पास ही बने कुएं में लटकाए मिला। बताया गया की मृतक मजदूरी का कार्य करता था। और जमीन बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है। फिलहाल खिमलासा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


By - Sagar tv news
19-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.