नमकीन फैक्ट्री में लगी आग में 10 लाख का सामान हुआ ख़ाक || SAGAR TV NEWS ||

 

दो अलग-अलग जगहों से आगजनी की घटनाएं सामने आयी जहाँ लाखों रूपये का नुक्सान हो गया है। दोनों घटनाएं राजधानी भोपाल से सामने आयी हैं। जहाँ कोलार थानाक्षेत्र के बैरागढ़-चीचली इलाके में गुरुवार तड़के साढ़े पांच बजे नमकीन गोदाम में अचानक आग लग गई। जिससे करीब दस लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय फैक्ट्री बंद थी। दो घंटे बाद दमकल को आग की सूचना दी गई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे तीन फायर फाइटर और वाटर टेंकर की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत ये रही की सिलेंडर नहीं फट पाए नहीं तो रहवासियों की मुसीबत बढ़ सकती थी।
इसके अलावा दूसरी घटना वीआइपी रोड के पास से सामने आयी। जहाँ झाड़ियों में भी में रात आग भड़क गयी थी। इस आग पर सुबह काबू पाया जा सका। लेकिन इस दौरान करीब दो एकड़ में लगी फसल जल गयी।


By - Sagar tv news
21-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.