28 करोड़ की लागत से निर्मित आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर में बड़ा घोटाला ! || SAGAR TV NEWS ||
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांछी योजना आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर के निर्माण में घोटाला कर अधिकारियों ने उनकी मंशा पर पलीता लगाया। जहाँ 28 करोड़ की लागत से निर्मित परिसर में बड़ा घोटाला हुआ है। मामला एमपी के उमरिया का है। 28 करोड़ की लागत से निर्मित इस भवन में ठेकेदार और जिम्मेदार पीआईयू विभाग के अधिकारियों ने मिलीभगत कर बिना कोटा स्टोन लगवाए ही लंबी राशि निकाल ली। पीआईयू और ठेकेदार की मिलीभगत से किये गए इस भ्रष्टाचार की जानकारी जब जिले के प्रभारी मंत्री रामकिशोर कांवरें को लगी तो उन्होंने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए। जिसके बाद कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने मौके पर जाकर जाँच की और शिकायत सही पाए जाने पर कार्यवाई शुरू करते हुए निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों और ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। वहीँ निर्माण कार्य की मेजरमेंट बुक को भी सीज कर दिया है। जनजातीय कार्य विभाग की मंत्री मीना सिंह के गृह जिले में ही अधिकारियों ने इस घोटाले को अंजाम दिया। जो बड़ा सवाल है। वहीँ मंत्री को भी कुछ समझ नहीं आया ये भी हैरानी की बात है। मामले में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जानकारी दी।