सागर-पाक और बरकत वाले महीने में मस्जिदों में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज़ || SAGAR TV NEWS ||
इन दिनों मुस्लिम समुदाय का सबसे पाक रहमत और बरकत वाला महीना रमज़ान चल रहा है। आज 27 वा रोजा है। तो वहीँ आज शुक्रवार को अलविदा का जुमा था। इसके बाद चाँद दिखने पर ईद मनाई जायेगी। इस ख़ास दिन दोपहर यानी जुहर की अज़ान के बाद शहर की मस्जिदों में जुमे की नमाज़ अदा की गयी। पीली कोठी मस्जिद में भी नमाज़ हुई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जहां खुदा को सजदा कर अमन और चैन की दुआ की गयी। रमज़ान में वैसे तो हर दिन का ही विशेष महत्व होता है। जहां एक नेकी के बदले में कई सारी नेकियां मिलती हैं। लेकिन अलविदा जुमा का और भी महत्व माना जाता है। पूरे रमज़ान में रोजेदार रोजे रखकर भूखे प्यासे रहकर इबादत करते हैं। नमाज़ पढ़ना, कुरआन शरीफ की तिलावत करने के साथ-साथ मस्जिदों में तराबीह पढ़ी जाती है। जहाँ मुस्लिम समुदाय के लोग खुदा को राजी करते हैं। और दुआऐं मांगते हैं। कहा जाता है की खुदा ने सब महीनों में एक महीना रमजान का रखा जिसमें रोजे रखे जाते हैं। नमाज़ें पढ़ी जाती हैं। इसमें तीन अशरे होते हैं। वहीँ इस सब के बाद ईद के रूप में तोहफा दिया जाता है। क्योंकि ये काफी खुशी का दिन होता है। इसको लेकर शहर मुफ्ती अबरार उल हक़ ने बताया की नबी ने फ़रमाया की जुमे का दिन सब दिनों में सबसे अच्छा दिन होता है। महीनों में सबसे अच्छा महीना रमज़ान का माना जाता है।