सागर की बेटी का कमाल 12वी में प्रदेश की मेरिट में हासिल किया नौंवा स्थान || SAGAR TV NEWS ||
शुक्रवार को जारी हुए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के रिजल्ट में सागर जिले के बच्चों ने नाम रोशन किया है। एक ऐसी ही बेटी सागर शहर की भी रहने वाली है। सुरभि साहू, जिसने प्रदेश मेरिट सूची में नौंवा स्थान हासिल किया है। जिसके बाद घर और स्कूल में ख़ुशी का माहौल है। रिजल्ट आने के बाद जैसे ही इस बात की जानकारी लगी तो मोतीनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में जश्न देखने मिला। जहाँ बैंड बाजे की धुन पर छात्रा, उसके परिजन स्कूल की छात्राएं और स्कूल के शिक्षकों ने डांस कर ख़ुशी मनाई। इस उपलब्धि पर प्राचार्य विनोद दुबे और सभी शिक्षकों ने उसे बधाई दी। सागर के बल्लभनगर वार्ड निवासी सुरभि साहू ने 500 में से 483 अंक हासिल किये हैं। वो सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में मेथ्स की छात्रा है। उसके पिता दिलीप साहू एक प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहीँ सुरभि इससे काफी खुश है। उसने बताया की वो सिविल सेवाओ में जाना चाहती है।