दो दोस्त जहाँ भी जाते साथ जाते दुनिया से भी साथ ही चले गए
दो दोस्तों में इतना गहरा दोस्ताना था की जहां भी जाते साथ में ही जाते, किस्मत भी ऐसी की दर्दनाक हादसे में दोनों एक साथ दुनिया छोड़ चले। घटना ग्वालियर जिले से सामने आयी है जहाँ बाइक सवार दो दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई है। बताया गया की मृतक अपने ममेरे भाई की बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। घटना आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेला की बावड़ी पर नाका पर हुई। सूचन मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में जान गंवाने वाले एक दोस्त छोटू की एक महीने पहले ही सगाई हुई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन इस खबर से मातम पसर गया। वहीँ मरतजंडेल के दो बच्चे हैं। जानकारी के मुताबिक पनिहार के बरई निवासी जंडेल यादव दूध व्यवसायी हैं। रविवार को जंडेल अपने दोस्त छोटू गौड के साथ मामा के बेटे की शादी में शामिल होने महेन्द्रपुर तिघरा गया था। रात करीब 3 बजे शादी में शामिल होने के बाद वह वापस अपने घर आ रहे थे जहाँ रास्ते में ट्रक ने ऐसी टक्कर मारी की दोनों दूर जा गिरे पहले जंडेल की मौत हुई फिर छोटू ने भी दम तोड़ दिया। फ़िलहाल पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।