सागर-मानसून आने के पहले करने होंगे झील के सारे बड़े काम- मंत्री भूपेंद्र सिंह

मानसून आने से पहले सागर लाखा बंजारा झील के अंदर के ऐसे सभी काम पूरे करने होंगे। जो बारिश के कारण प्रभावित हो सकते हैं। यह बात नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कही। वे सोमवार को लाखा बंजारा झील कायाकल्प परियोजना और एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान सांसद, विधायक शैलेन्द्र जैन, कलेक्टर दीपक आर्य और स्मार्ट सिटी के सीईओ उनके साथ मौजूद थे। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने संजय ड्राइव के पास से निरीक्षण की शुरुआत की। सबसे पहले नाला टैपिंग का काम देखा। जहां उन्हें बताया गया कि सभी नालों का पानी ग्रेविटी के माध्यम से बाहर जा रहा है। इस पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह अच्छा काम हुआ है। अब हमारी झील हमेशा साफ- स्वच्छ रह पाएगी और इसके पानी का उपयोग किया जा सकेगा। इसके बाद उन्होंने संजय ड्राइव रोड के किनारे बन रहे घाट का निरीक्षण किया।
वहीँ चकराघाट पर निरीक्षण के दौरान मंत्री भूपेंद्र सिंह ने एलिवेटेड कॉरिडोर को भी देखा साथ ही नजरबाग के कायाकल्प के कार्य का भी निरीक्षण किया। साथ ही कई और काम देखे।

 

 


By - SAGAR TV NEWS
03-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.