मंडप में बैठा रह गया दूल्हा, दुल्हन फुर्र हो गई || SAGAR TV NEWS ||

 

दूल्हा बारात लेकर मंडप में पहुंच गया, लेकिन दुल्हन नहीं पहुंची। बिचौलिए ने शादी के बदले 5 लाख रुपए भी लिए थे। जब दोनों ही मंडप में नहीं पहुंचे, तब उसे ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद दूल्हे ने थाने में केस दर्ज कराया। मामला भिंड जिले के दबोह क्षेत्र का है।
बता दे कि लहार क्षेत्र के नानपुरा गांव में रहने वाले 32 साल के सतीश बिरथरे किसान है। परिवार वाले सतीश के लिए रिश्ता देख रहे थे। इसी दौरान उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश में रहने वाले सालिगराम दुबे से हुई। सालिगराम ने उसे शादी करवाने की बात कही।
सालिगराम और पप्पू तिवारी नाम का युवक सतीश और उसके परिजन को टीकमगढ़ जिले के पलेवा गांव लेकर गए। यहां शादी के लिए लड़की दिखाई।
शादी की तारीख 2 मई तय की गई। लड़की के परिवार वालों को शादी के लिए दबोह क्षेत्र का सिद्ध स्थल रेहकोला माता मंदिर पर आना था।
दुल्हन लाने के लिए सतीश बारात लेकर 2 मई को दबोह पहुंचा। यहां दिनभर इंतजार करता रहा। कई बार फोन करने के बाद भी सालिगराम और पप्पू तिवारी थोड़ी देर में आने की बात करते रहे। रात 2 बजे के बाद फोन रिसीव करना बंद कर दिया। इसके बाद दूल्हा और बाराती वापस लौट आए। इसके बाद मुकेश को ठगी का एहसास हुआ।


By - Sagar tv news
05-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.