वाह रे सागर स्मार्ट सिटी का काम हर जगह बेतरतीब हो रही पानी की बर्बादी || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर को स्मार्ट बनाने के चक्कर में पानी की जमकर बर्बादी की जा रही है। ठेकेदार के कर्मचारी यह भी नहीं देख रहे कि खुदाई के दौरान पानी की पाईप लाइनें भी फूट रही है। जिससे हज़ारों लाखों गैलन पानी बर्बाद हो रहा है। जबकि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और लोग पानी के लिए परेशान भी हैं। लोगों को मुश्किलों से पानी नसीब हो रहा है। वहीं गर्मी के चलते राजघाट बांध का जलस्तर भी घट रहा है। अगर समय रहते उठाये गए तो आगामी दिनों में भयंकर जल संकट पैदा हो सकता है। लेकिन शायद नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारीयों को इसकी परवाह नहीं है।
जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन साईं मंदिर के पास पानी की पाइप लाइन फूट गई, जिससे कई गैलन पानी बह गया। दरअसल यहां पिछले करीब 3 साल से निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया। अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। ऐसे ही विवेकानंद पार्क से राजघाट तक बनने वाली सड़क का काम अभी भी अधूरा पड़ा है। पिछले दिनों जब मुख्यमंत्री को सागर आना था। तब इस सड़क का काम तेज गति में करवाया गया और इसी चक्कर में खुदाई के दौरान पानी की पाइप लाइन फूट गई थी। जिससे हुई। और लीकेज सुधारने काफी मशक्कत करना पड़ी थी।
गौरतलब है कि लंबे समय से सड़क का काम कछुआ गति से चल रहा है। पुरानी तहसील क्षेत्र में छोटा सा एक हिस्सा डामरिंग के लिए बाकी रह गया है। वन विभाग कार्यालय के सामने पुलिया के यहां डामरीकरण का काम बाकी है।


By - Sarju patel
06-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.