डॉक्टर के घर में घुसकर लूट करने वाले दो डकैतों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एक डॉक्टर के घर में घुसकर आधा दर्जन से भी ज्यादा बदमाशों ने कट्टे की नौंक पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। जहाँ अज्ञात बदमाश ढाई लाख नगद समेत जेवर और अन्य सामान ले गए थे। घटना एमपी के शिवपुरी की है। जहाँ 24-25 अप्रैल की दरमियानी रात कोतवाली थाना क्षेत्र की गणेश कॉलोनी में डॉ. संजय शर्मा के घर बदमाशों ने धाबा बोला था। जिसके बाद एसपी राजेश सिंह चंदेल ने आरोपियों पर दस हज़ार रुपये का ईनाम भी घोषित किया था। जहाँ सायबर सेल, सीसीटीवी की मदद से और मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से पुलिस ने 7 हजार नगद, एक चांदी का मुकुट, गैस सिलेंडर के अलावा ताला तोड़ने के औजार बरामद किया है। अन्य 6 बदमाश अभी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्त में आये दोनों बदमाश जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। जिन पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज है। इस प्रकरण के खुलासे के लिए 6 थानों की पुलिस लगाई गई थी और एसपी ने दस हजार का इनाम भी घोषित किया था।