सागर के युवाओ ने स्मार्ट सिटी का ही काट दिया चालान !

सागर स्मार्ट सिटी के तहत सागर को स्मार्ट बनाने शहर के चारों तरफ काम किये जा रहे हैं। वहीँ ऐसे में लोगों को असुविधा भी उठानी पड़ रही है। जिसको लेकर सागर के युवाओं ने मोतीनगर चौराहे के पास अजब गज़ब प्रदर्शन किया। दरअसल उन्होंने स्मार्ट सिटी का ही ई चालान काट दिया। और बाकायदा एक बैनर छपवाया जिसमें शहर में प्रमुख जगहों की फोटो को दर्शाते हुए बताया की यहां के क्या हाल हैं। लोगों की माने तो प्रशासनिक उदासीनता के चलते लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से मुंह फेर रहा है। जिसके चलते सागर नगर की जनता ने लामबंद होकर सागर स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड का 2 रुपए समन शुल्क के साथ चालान काटा।
इसको लेकर युवा सपनताम्रकार ने बताया की इसके माध्यम से लोगों को जागरूक करना है। कोई भी काम गुणवत्ता पूर्ण नहीं किया जा रहा।


By - sagartvnews
07-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.