जिस शख्स का परिवार ने अंतिम संस्कार किया था वो दस महीने बाद वापिस मिला || SAGAR TV NEWS ||

 

जो शख्स व्यापारी के साढ़े छह लाख रूपये लेकर रफू चक्कर हो गया था। एक डेड बॉडी मिलने पर उसके परिजन उसे मृत भी मान चुके थे। लेकिन अब वही व्यक्ति ज़िंदा निकला। ये बात जिसने भी सुनी वो सोचने पर मजबूर हो गया। क्योंकि उसका अंतिम संस्कार तो परिवार वाले कर चुके थे। ये खुलासा छतरपुर पुलिस ने किया है। दरअसल पिछले साल जुलाई महीने में लोहा व्यापारी सुधीर अग्रवाल के रूपये व्यापारी से बमीठा थाने के गंज से पिकअप चालक सुनील नामदेव ने उगाही कर छह लाख 65 हजार रूपये लेकर गायब हो गया था। इसके बाद राजनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से उसके परिवार ने सुनील नामदेव की पहचान की थी। लेकिन मामला गंभीर होने पर पुलिस ने मृतक का डीएनए टेस्ट सुनील के परिवार से करवाया था। लेकिन इसी बीच सुनील के परिवार ने उसे मृत समझकर सभी क्रियाकर्म करवा दिये थे। लेकिन बाद में डीएनए रिपोर्ट निगेटिव आयी तो पुलिस ने जांच तेज कर दी।
तभी बीते कुछ दिन पहले व्यापारी सुधीर अग्रवाल को सुनील नामदेव अचानक प्रसिद्द बागेश्वर धाम में दिखाई दिया। तो सुधीर ने उससे रुपयों की मांग की। लेकिन सुनील उसे धमकाता है। जिसकी शिकायत व्यापारी सुधीर अग्रवाल ने बमीठा थाने में की। पुलिस ने तहकीकात कर सुनील को दबोचा। साथ ही साढ़े छह लाख से ज्यादा की रकम में से पांच लाख रूपये बारामद किये।


By - Himanshu Agarwal chhatarpur
07-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.