किसी को क्या पता था की घर में आग लगेगी और परिवार बर्वाद हो जाएंगे || SAGAR TV NEWS ||

 

एक दो मंज़िला मकान में अचानक भीषण आग लगने से सात लोगों ज़िंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गयी। वहीँ सात लोगों को रेस्क्यू करके बचाया गया। घटना एमपी के इंदौर से बीते देर रात सामने आयी है। मृतकों में छह पुरुष और एक महिला शामिल है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा विजय नगर थाना क्षेत्र के स्वर्ण बाग कॉलोनी में बने अंसार पटेल के दो मंजिला मकान में हुआ। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से पहले पार्किंग में खड़े वाहनों में आग लगी उसके बाद आग धीरे-धीरे पूरे मकान में फैल गयी। जिससे किराए से रह रहे लोग आग की चपेट में आ गए और 7 लोगों की जान चली गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया है। साथ ही फॉरेंसिक और इंटेलिजेंस के अफसर भी मौके पर पहुंचे थे। विधायक महेंद्र हार्डिया समेत इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शव को एमवाय अस्पताल भेजे। इस दुःखद घटना पर प्रभारी मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने शोक जताया। मामले में कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि घटना में मृतकों के परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा 4-4 लाख रु की सहायता राशि देने की घोषणा की है। और घायलों का इलाज सरकार कराएगी। तो घायलों को भी सहायता राशि दी जाएगी।


By - Sagar tv news
07-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.