जैसीनगर नाबालिग मामले में 72 घंटे बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के जैसीनगर थाना अंतर्गत हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस अभी तक इसके मुख्य आरोपी चैन सिंह को नहीं खोज पायी है। जबकि घटना को 72 घटना से ज्यादा समय हो गया है। पुलिस की 10 टीमें सागर और रायसेन के जंगलों में सर्चिंग कर रही है। पुलिस ने अब तक 40 किलोमीटर के जंगलों में सर्चिंग कर ली है। लेकिन चैन सिंह का कुछ भी अता पता नहीं चल पाया। पुलिस उसके रिश्तेदारों और परिचितों के घरों पर दबिश दे रही है। स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया है ताकि लोकेशन मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके। साथ ही सागर एसपी तरुण नायक ने आरोपी चैन सिंह पर 20 हजार रूपये का इनाम घोषित कर एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। आरोपी के पोस्टर गांव-गांव में चस्पा कर दिए गए हैं। पुलिस ने वारदात में शामिल तीसरे नाबालिग आरोपी को गौरझामर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं देखने वाली बात ये होती है की पुलिस मुख्य आरोपी को कब तक पकड़ पाती है।