सागर-आकाश या पाताल में जहाँ भी छुपा होगा आरोपी उसे ढूंढ निकालेंगे

 


गैंगरेप का आरोप जहाँ भी छुपा ही उसे आकाश या पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे। और सख्त से सख्त सजा देंगे। ये बात राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कही है। दरअसल वो सागर जिले के जैसीनगर में हुए गैंगरेप काण्ड के बाद पीड़िता के परिजनों से मुलाक़ात करने पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने मध्यप्रदेश शासन की तरफ से परिजनों को 2 लाख रूपये खुद अपनी तरफ से पच्चीस हजार की सहायता राशि देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने परिजनों से कहा की आरोपी को फांसी दिलाएंगे।
वहीं मीडिया से बात करते हुए मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया की गैंगरेप जो घटना हुई काफी शर्मसार करने वाली है। इसके तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं।  एक आरोपी फरार है। जिसे कड़ी सजा दिलाएंगे। एसपी समेत पुलिस बल आरोपी की खोज में लगे हुए है। पीड़िता का पूरा इलाज भी करवाया जाएगा।


By - sagar tv news
09-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.