सागर-युवती को लव मैरिज करना करना पड़ा महंगा ससुराल वाले मांग रहे दहेज़ !

सागर की एक महिला को प्रेम विवाह की ऐसी सजा चुकानी पड़ी की ससुराल वाले लगातार सितम ढा रहे हैं। जब महिला अपनी ससुराल पहुंची तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गयी। उसे दहेज़ के लिए सताया जा रहा है। उसका ऐसा भी आरोप है की उससे दो लाख रूपये मांगे जा रहे हैं। पीड़िता ने मोतीनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जहाँ पुलिस ने सास-ससुर, पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीड़िता सदर के कछ्याना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने मार्च 2016 में पवन राय से प्रेम विवाह किया था।
बताया गया की शादी के कुछ समय तक तो सब ठीक ठाक था। लेकिन बाद में ससुराल वाले 2 लाख रुपए दहेज की मांग कर परेशान करने लगे। साथ ही मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित करने लगे। कुछ समय पहले घर से तक निकाल दिया। पीड़िता अपने मायके में रह रही है। इसके बाद उसने न्यायालय में घरेलू हिंसा का केस लगाया। 9 मई को देवर की शादी थी। जिससे उसे घर बुलाया गया था। लेकिन आरोप है की जब वो वहाँ पहुंची तो उससे गाली गलौच कर मारपीट की गयी। जिससे उसे कई जगह चोटें आयी हैं।
शिकायत पर पुलिस ने पति पवन राय, सास अंजना, ससुर हीरालाल समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट, मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया की जांच की जा रही है।

 

 

 


By - STVN INDIA
09-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.