सागर-नेपाली दम्पति ने आखिर ऐसा क्यों किया डेढ़ साल के बच्चे का क्या होगा


सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया। जहाँ एक नेपाली दम्पति ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। बताया जा रहा है। की राम वार्ड स्थित नगर पालिका के पीछे मोमोज सेंटर लगाने वाले जयगढ़ जिला भगतसिंह नेपाल निवासी पति पत्नी ने किराए के मकान में ये कदम उठाया। इसमें दुखद बात ये भी है की दोनों का एक डेढ़ साल का बच्चा भी है। जो अनाथ हो गया। उसके काफी देर तक रोने की आवाज़ आने पर पड़ोसियों ने जब घर में देखा तो बच्चा अपनी मां के पैर के नीचे रो रहा था और दोनों दंपति रस्सी से झूल रहे थे। जिसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। जिस पर थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहाँ मकान को सील कर बच्चे को पड़ोसी के घर पर छोड़ा। वहीं मृतकों के परिजनों से संपर्क किया गया। देर शाम उनके आने पर डेड बॉडी को नीचे उतारा। और पीएम के लिए अस्पताल भेजा। मौके पर तहसीलदार कुलदीप पाराशर भी मौजूद थे।
थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे के मुताबिक केशर साउथ पत्नी पशुपति साउथ और डेढ़ साल के बच्चे के साथ किराये के मकान में रहते थे दोनों ने सुसाइड की है। जानकारी लेने पर पति पत्नी में बीते दिन कुछ अनवन होने की बात सामने आई है। पूरे मामले की जाँच की जा रही है।


By - sagar tv news
11-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.