MP | जंगल में शहीद हुए सब-इंस्पेक्टर, अब पत्नी और बच्चे अकेला रह गए || SAGAR TV NEWS ||
गुना के आरोन क्षेत्र के जंगलों में तीन पुलिसकर्मियों के साथ अशोकनगर का बेटा उप निरीक्षक राजकुमार जाटव शहीद हो गया। जैसे ही इस बात की खबर अशोकनगर में लगी तो शहर में शोक की लहर दौड़ गई। राजकुमार शहर की गणेश कॉलोनी में पूरे परिवार के साथ रहता था। 2016-17 बैच के एसआई राजकुमार के पिता राम कृष्ण जाटव भी पुलिस विभाग में ही हैं और वे गुना में पदस्थ हैं। राजकुमार की पत्नी रुबी और डेढ़ साल का बेटा दीप, सभी परिवार के साथ अशोक नगर में ही रहते हैं। वह अपने तीन भाइयों में से दूसरे नंबर के हैं। उनकी मौत की खबर परिवार एवं आस-पड़ोस के लोगों को लगी तो वह सुबह ही गुना के लिए रवाना हो गए। दोपहर डेढ़ बजे पार्थव देह को लाया गया जहां गॉड ऑफ़ ऑनर देकर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।