खदान में अचानक लोगों को ऐसी खबर मिली सब अस्पताल पहुंच गए

एमपी के बैतूल में डब्ल्यूसीएल की पाथाखेड़ा में स्थित तवा-1 कोयला खदान में हुए हादसे में दो कामगारों की जान चली गई। जबकि एक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि 30 साल का चैतराम वरकड़े सपोर्ट मजदूर डब्ल्यूसीएल कर्मी था। जबकि भोला ठेका मजदूर था। दोनों का मौके पर ही दम निकल गया। तो कामगार सुनील के दाहिने पैर में चोट लगी है। हादसा बगडोना क्रॉस कट 57 लेवल में सपोर्ट लगाते समय हुआ।
घटना मुहाने से भूमिगत खदान में करीब 3 किलोमीटर दूर हुई जहाँ डेवलपमेंट का काम चल रहा था। इस बात की खबर आग की तरह पूरे पाथाखेड़ा क्षेत्र के अलावा डब्ल्यूसीएल और कोल इंडिया में फैल गई। यूनियन नेता और कोल कर्मी खदान और अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते देर रात तक अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। वहीं जीएम से लेकर एपीएम और सभी खदानों के सब एरिया, मैनेजर भी अस्पताल पहुँचे।
मामले में टीआई के निर्देश पर मौके का निरीक्षण कर मौका नक्शा बनाने दो पुलिस कर्मी रात में ही खदान में उतरे। जबकि एसडीओपी और टीआई खदान के मुहाने पर डटे रहे।

 


By - sagar tv news
15-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.