भाजपा ने ओबीसी आरक्षण को समाप्त करने किया षड्यंत्र !
कांग्रेस हर हाल में ओबीसी को अधिकार दिलाएगी। यह बात एमपी के पन्ना में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शारदा पाठक ने कही। उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता आयोजित की थी। जिसमें उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अदालत के सामने ओबीसी के बारे में भ्रामक और आधे अधूरे तथ्य पेश किए। मध्य प्रदेश और पूरे देश में अन्य पिछड़ा वर्ग का हित करने का काम हमेशा कांग्रेस पार्टी ने किया है। आज भी भाजपा ने ओबीसी आरक्षण को समाप्त करने के लिए षड्यंत्र किया है। शारदा पाठक बोली की इसके लिए शिवराज सरकार जानबूझकर असंवैधानिक अध्यादेश लेकर आई और बाद में न्यायालय के दबाव में इस असंवैधानिक अध्यादेश को वापस लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने ओबीसी के खिलाफ जो काम किया है वह आरएसएस और भाजपा के गुप्त एजेंडा का हिस्सा है