सागर-बागेश्वर धाम सरकार के नारियल वितरण कार्यक्रम में आखिर क्या हुआ !

सागर जिले के बीना में बागेश्वर धाम सरकार के नारियल वितरण कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई। जिसकी वजह से 20 से ज्यादा लोग कुचल गए। घायल 16 लोगों को इलाज के लिए बीना सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें तीन लोगों को फ्रेक्चर आया है। बाकी के लोगों की हालत सामान्य है।
बता दें कि बीना में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज की श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। 16 मई को इस कथा का अंतिम दिन है। आठवें दिन की श्री राम कथा शुरू होने से पहले अभिमंत्रित नारियल वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। नारियल को पाने के लिए भीड़ अनियंत्रित हो गई। जो लोग अफरा तफरी की चपेट में आये उन्हें समिति के लोगों के द्वारा उन्हें अस्पताल भेजा गया।
बीना एसडीएम शैलेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नारियल पाने की प्रत्याशा में अन्य दिनों की अपेक्षा आज कुछ ज्यादा भीड़ आ गई थी। इसी दौरान ये सब हुआ। स्थिति कंट्रोल में है। 16 लोगों को अस्पताल लाया गया जिनका इलाज किया गया है।


By - sagar tv news
15-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.