रूपये एक का डबल करने की स्कीम पुलिस ने बरामद की 10 करोड़ नगदी || SAGAR TV NEWS ||

 

एक बड़ी ही मशहूर फिल्म है हेरा फेरी 2 जिसमें जालसाज रुपयों को डबल करने का लालच देते हैं जिसमें कई लोग फंस भी जाते हैं। कुछ ऐसा ही एमपी के बालाघाट में भी हुआ। जहाँ पुलिस ने छापा मारकर 10 करोड़ रूपये नगर बरामद किये हैं। इतने पैसे देख पुलिस भी दंग रह गयी। वहीं 11 आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। झांसेबाजों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए उनसे नगदी के अलावा 16 मोबाईल और 3 वाहन जप्त किए हैं। बताया गया की बालाघाट जिले में पिछले कुछ सालों से रूपयों को डबल करने का खेल चल रहा था। जिसकी भनक किसी को नही थी। लेकिन जब इस काले धंधे की चर्चायें फैंली। तो मामले की शिकायत सीएम हेल्प लाईन तक पहुंची। जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्यवाही शुरू की। जिससे लांजी-किरनापुर क्षेत्र में हडकंप से मच गया। पुलिस ने इस कारोबार से जुड़े एजेंट और संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू की जिसके बाद इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर छापा मारा जहाँ से 10 करोड़ रूपये नगद राशि बरामद की। तो मुख्य आरोपी सोमेंद्र कांकरायने समेत कुल 11 आरोपीयों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लेकिन तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे है। जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है। एसपी समीर सौरभ ने लोगों से कहा कि इस तरह के झांसे से बचे। जिन लोगो ने आरोपियों को रूपये निवेश के लिए दिये थे वे थाने में शिकायत दर्ज करवाएं। उन्हें राशि वापस दिलवाई जायेगी।


By - Pankaj Daharwal balaghat
18-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.