समय पर पुलिस पहुंच गयी नहीं तो लोग बाघ के शावकों के साथ पता नहीं क्या करते || SAGAR TV NEWS ||

 

बाघ को बचाने के लिए सरकार काफी कोशिश कर रही है। लेकिन इसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे है। दरअसल एमपी के सिवनी जिले से जो मामला सामने आया वो चौकाने वाला है। जहां लोगों ने बाघ के दो शावकों की जान लेने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक पांडिया छपारा के पास बेलगाँव में बने तालाब में पानी पीने के लिए दो शावक आए थे। जो तालाब के किनारे खड़े थे। तभी लोगों ने उनको देख लिया इसके बाद लोगों ने उन पर पत्थर मारना शुरू कर दिये। जिससे शावक के पैर में चोट आ गई और वो लंगड़ाते हुए वहां से भागा। लेकिन इसके बाद भी उन लोगों को रहम नहीं आया। लोग पत्थर मारते रहे और बाक़ी वीडियो बनाते रहे। किसी ने उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। इसके बाद पुलिस मौक़े पर पहुँची और शावकों को बचाया। साथ ही वन विभाग का रेस्क्यू व्हीकल पहुँचा। तब जाकर शावकों को जीवनदान मिल सका। उनकी की उम्र करीब 6 महीने बताई जा रही है।
मामले में सीसीएफ एसएस उद्दे का कहना कि भीड़ ने शावकों को पत्थर मारे है। जिससे उन्हें चोट आई है। शावकों को प्राथमिक इलाज के बाद कान्हा टाइगर रिज़र्व के शेल्टर सेंटर में शिफ़्ट किया गया है।


By - Puneet Kapoor seoni
18-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.