पानी से परेशान लोगों के लिए रुका मुख्यमंत्री का काफिला कमिश्नर को घुमाया फोन || SAGAR TV NEWS ||

 

राजधानी भोपाल के कई इलाकों में पानी की समस्या गहराई हुई है। पानी इतना मैला आ रहा है की वो पीने के लायक नहीं है। जिससे लोग खरीदकर पानी पी रहे हैं। वहीं लोगों ने जब लोगों को बर्तन लिए हुए देखा तो अपना काफिला रुकवाकर उनसे बात की। सीएम ने मौके से ही नगर निगम कमिश्नर से मोबाइल पर बात की और सप्लाई व्यवस्था सुधारने को कहा। बताया गया की बीते दिन नेहरू नगर स्थित न्यू शबरी नगर तिराहे पर कुछ लोग हाथों में बर्तन लेकर खड़े थे। जहाँ सीएम ने उसकी बात सुनी।
जानकारी के मुताबिक शहर 60% हिस्से में नगर निगम 12 से 15 मई तक कोलार पाइप लाइन से पानी सप्लाई नहीं कर पाया था। CM शिवराज सिंह चौहान, प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद की फटकार और कांग्रेसियों के बाद सप्लाई शुरू हुई। लेकिन परेशानी पूरी तरह से दूर नहीं हो पाई है। पिछले करीब 3 दिन से नलों से मटमैला पानी आ रहा है। जो पीने के लायक नहीं है।
वहीं दूसरी तरफ पूर्व सीएम कमलनाथ ने जलसंकट पर ट्वीट करते हुए सरकार पर निशाना साधा और लिखा की मध्यप्रदेश की 17 वर्ष की भाजपा सरकार में आज भी लोगों को इस भीषण गर्मी में ना पीने का पानी मिल पा रहा है, ना बिजली मिल पा रही है, ना रोजगार मिल पा रहा है, ना किसानों को न्याय मिल पा रहा है, ना बहन-बेटियों को सम्मान व सुरक्षा मिल पा रही है।


By - Sagar tv news
18-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.