सागर-प्रतिभागियों को बड़ा मंच देने सागर में हुए ऑडिशन मुंबई में होगा ग्रैंड फिनाले

सागर समेत देश प्रदेश की प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने के उद्देश्य से रुमोन्स फिल्म्स द्वारा एशियन टॉप सुपरमॉडल 2022 सीजन-1 और चल नाच इंडिया 2022 भारत का सबसे बड़ा ब्यूटी प्रेजेंट आयोजित कर रहा है। जिसको लेकर सागर के सिविल लाइन स्थित एक निजी होटल में ऑडिशन आयोजित किये गए। जहां डांसर और मॉडल्स ने अपनी प्रतिभा दिखाई जिनमें कुछ लोगों को सिलेक्ट किया गया। दरअसल इसमें ट्रांसजेंडर को भी मौका दिया जा रहा है साथ ही फैशन डिजायनिंग, मेकअप आर्टिस्ट भी अप्लाई कर सकते हैं।
अगला ऑडिशन भोपाल में होगा। बताया गया की दोनों शो नोबल सोशल कॉज यानी ट्रांसजेंडर समाज के उत्थान, एसिड अटैक पीड़ितों के सशक्तिकरण, जानवरों की सुरक्षा, विकलांग बच्चों के उत्थान, सेना परिवारों को सहायता के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। इसका आयोजन अभिनेता, निर्माता, रुमोन्स फिल्म्स के निदेशक आर.डी. शर्मा द्वारा एडवोकेट राजलक्ष्मी टोपले के साथ किया जा रहा है। जो 2021 में मिस महाराष्ट्र रह चुकी हैं। इस दौरान मुख्य रूप से सहयोगकर्ता एडवोकेट वीनू राणा और गीता परिहार मौजूद थी।
आरडी शर्मा ने बताया की उनके कुछ अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं वो उनमें इन लोगों को शामिल करेंगे मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के साथ भी एक फिल्म पर काम कर रहे जो ओटीटी के लिए है। अगस्त में मुंबई में इसका ग्रैंड फिनाले होगा जिसमें कोशिश है। की भारतीय सेना को इसमें आमंत्रित किया जाएगा।
राजलक्ष्मी टोपले ने बताया की एमपी में काफी अच्छा रेस्पोंस मिल रहा है।
वहीं एडवोकेट वीनू राणा ने कहा की जब भी बाहर से कोई अच्छा उद्देश्य लेकर आता है वो उसे सहयोग जरूर करते हैं।

 


By - SAGAR TV NEWS
19-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.