सागर-पानी की तलाश में गांव में आए हिरणों को कुत्तों ने दौड़ाया फिर सड़क किनारे मिले | SAGAR TV NEWS ||
सागर के उत्तर वन मंडल क्षेत्र के सानौधा के पास मिड़वासा रोड पर शुक्रवार को 4 दिन के बच्चा समेत वयस्क काले हिरण बेजान मिले । घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मौके से पंचनामा बनाया। हिरण पानी की तलाश में जंगल से रहवासी इलाके में पहुंचे थे। जहां कुत्तों ने हिरण को दौड़ाया। इसी दौरान उनकी जान चली गई। ये हिरण मिड़वासा रोड पर सड़क किनारे मिले है। सूचना पर उत्तर वन मंडल और दक्षिण मंडल की टीमें मौके पर पहुंची। जहां घटनाक्रम की जानकारी ली। पंचनामा बनाया गया। इस दौरान वयस्क हिरण का एक पैर टूटा मिला है। उत्तर सागर रेंज के रेंजर सिद्धार्थ सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक़ घटनास्थल के आसपास कुत्ते थे। संभवत: कुत्तों ने हिरण को दौड़ाया होगा। जिससे शॉक में हिरण ने दम तोड़ दिया। हिरण के शरीर पर कोई चोट निशान नहीं मिले हैं।