सागर/देवरी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में दहेज़ की गुणवत्ता पर विधायक ने उठाये सवाल

 

सागर जिले के देवरी कृषि उपज मंडी में आयोजित हुए सामूहिक विवाह सम्मलेन में एक अलग ही नज़ारा देखने मिला। जब जन्म से दोनों पैरों से दिव्यांग वर वधु परिणय बंधन में बंधे दोनों ने जीवन भर साथ रहने की कसम खाते हुए। एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया। वहीं दूसरी तरफ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस विधायक हर्ष यादव ने दहेज़ के सामान की गुणवत्ता पर सवाल उठाये और कहा की इसमें जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने सीधे तौर पर सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराया।
दरअसल शुक्रवार को जनपद पंचायत द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। जिसमें जनपद पंचायत क्षेत्र के 38 जोड़े परिणय बंधन में बंधे। इस दौरान 35 विवाह और 3 निकाह कराये गए। सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान स्टेज पर पहुंचे वर वधु ने एक दूसरे को जय माला पहनाई। वहीं जब दिव्यांग वर वधु का जोड़ा जयमाला की स्टेज के पास पहुंचा। तब विधायक समेत जनप्रतिनिधियों और पंडाल में मौजूद सभी लोगों ने ताली बजाकर दूल्हा ओंकार पटेल और दुल्हन इमरती पटेल का स्वागत किया। मुख्य अतिथि विधायक हर्ष यादव समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने वर वधु को गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने की शुभकामनाएं दी और आशीर्वाद देते हुए प्रमाण पत्र के अलावा दहेज़ सामग्री 11 हजार रूपये का चेक और चांदी के जेवर भी दिए


By - SAGAR TV NEWS
20-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.