चुनाव में दावेदारी की होड़ में दो पक्षों के लोग आये आमने-सामने || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव में दावेदारी करने वाले सक्रिय हो गये हैं। चुनाव लड़ने की होड़ में अब विवाद भी सामने आने लगे हैं। ताजा मामला शनिवार की देर रात सामने आया है। जहां थाना क्षेत्र के अम्बेडकर वार्ड में कोरी समाज के दो पक्षों में वार्ड पार्षद के चुनाव लड़ने को लेकर बहसबाजी हो गई। मामला इतना बड़ा की दोनों पक्षों में जमकर लाठियां और लोहे की रॉड चल गयी। जहां दोनों तरफ से लोग घायल हो गए हैं। जिन्हे गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें पुलिस की मदद से सामुदायिक अस्पताल गढ़ाकोटा में भर्ती कराया गया था। जहां ड्यूटी डाक्टर ने दोनों पक्षों के लोगों को सागर रेफर किया। मामले में पुलिस का कहना है। की जांच की जा रही है।


By - Ravi soni garhkota
22-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.